शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

Google से जुड़ीं रोचक बातें : Interesting Facts About Google in Hindi

Amazing Google Facts in Hindi : Google गूगल के बारे में रोचक तथ्य

Google एक ऐसा नाम है जिसे शायद दुनिया में सबसे ज्यादा लोग जानते है। Internet की दुनिया से जुड़े लोगों उनसे यह पूछना कि क्या आप गूगल के बारे में जानते हो ये तो एक तरह से बेमानी सवाल / मजाक होगा। क्योंकि आजकल इन्टरनेट का मतलब ही Google हो गया है हालात ये हैं कि अब हम Google के बिना तो इन्टरनेट की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। गूगल को मुख्यत: Search Engine के रूप में देखा जाता है लेकिन इसकी कई अन्य मुख्य सेवाएँ जैसे जीमेल (GMAIL), युट्युब (YouTube), Google Maps आदि हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गयी है। कई लोग अक्सर पूछते हैं कि Google  Search Engine होने के क्या मायने हैं  पहला जवाब है भरोसा। Internet पर  किसी को कुछ भी चाहिए तो उसकी ढूंढने की शुरुआत Google से ही होती है। गूगल ने Internet Searching और Search Engine को एकदम आसान और User Friendly बना दिया है। YouTube से लेकर GMAIL तक और Android से लेकर Google Earth तक हर जगह पूरी दुनिया गूगलमय हो गयी है। Google की स्थापना 4 September 1998 को हुयी थी और कुछ ही वर्षों में यह इन्टरनेट का पर्याय बन कर सामने आया। आप रोज गूगल का इस्तेमाल तो बहुत बार करते होंगे लेकिन फिर भी गूगल के बारे में भी ऐसी कई रोचक बाते हैं जिन पर आपका कभी ध्यान नहीं गया होगा And आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे तो चलिए जानते है Google के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें (Interesting Facts about Google in Hindi) है, जो शायद ही आप जानते होंगे :-




1. शुरुआत में Googlके संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup Language) जो कि वेब पेज बनाने एंव डिजाईन करने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी| इसीलिए तो गूगल का होमेपेज भी  (Homepage) एकदम सीधा सादा है और तो और बहुत समय तक तो इस पर Submit button भी नहीं था, रिटर्न की को हिट करके ही Tags सर्च किये जाते थे

2. क्या आप जानते हैं कि “Google” का नाम गूगल क्यूँ पड़ा ? गूगल का नाम Google” स्पेलिंग में गलती की वजह से पड़ा| गूगल के संस्थापक “Googol” नाम रखना चाहते थे लेकिन स्पेलिंग लिखने में हुई गलती हो जाने के कारण “Googol” का नाम “Google” हो गया

3. पहली बार 1998 में गूगल डूडल दर्शकों को homepage पर दिखाई दिया। यह नेवाडा में Burning festival में भाग ले रहे लोगों के बारे में था गूगल में डूडल की बहुत बड़ी टीम काम करती है, यह Team अब तक एक हजार से भी ज्यादा डूडल post कर चुकी है डूडल एक खास तरह का लोगो होता है, जो गूगल पर किसी भी खास दिन या किसी बड़े व्यक्ति की याद और फेस्टिवल वगैरह पर लगाया जाता है

4. हर साल Google पर 2095100000000 सर्च किये जाते है यानि कि हर सेकंड गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते है

5. गूगल के दफ्तर में 200 बकरियां भी नौकरी करती हैं। गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास की कटाई के लिए कटाई मशीनों का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है इसीलिए Google ने लॉन की घास की सफाई के लिए बकरियों को लगाया है। इससे घास की ट्रिमिंग भी हो जाती है और बकरियों का भी पेट भर जाता है।

6. गूगल को खरीद सकती थी Yahoo!
एक समय ऐसा था जब Internet पर याहू का दबदबा था उस समय अगर
Yahoo चाहती तो वह गूगल को एक मिलियन डॉलर में खरीद सकती थी, लेकिन Yahoo ने ऐसा नहीं किया और शायद यह Yahoo की सबसे बड़ी गलती थी, वरना सोचिये, अगर ये Deal हो गयी होती तो याहू आज कहां होता… 

7.  गूगल का सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है, इतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की कम से कम एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी। 

8. गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार कि.मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए है। 

9. Google एक second में तकरीबन 1,30,900 कमाता है। 

10. 2010 के बाद से Googlने प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है

11. हर हफ्ते 20,000 से भी ज्यादा लोग Google में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं।

12. गूगल की 90% से अधिक कमाई विज्ञापनों (Advertisements) की वजह से होती है।

13. 2011 में Google का 96% रेवेन्यू जो कि 3719 अरब डॉलर था। वह सिर्फ और सिर्फ विज्ञापनों से ही आया था। 

14. Google लिखने में होने वाली Spellings की गलती से बनने वाले कुछ नाम जैसे कि Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है और तो और अगर आप 466453.com पर जाएँगे तो भी  आप Google के होमपेज पर पहुँच जाएँगे क्योंकि इस डोमेन नेम (Domain) को भी गूगल ने खरीद लिया है। दरअसल मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है| अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा| इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है।

15. 2000 में  Google ने Adwords की। यह एक Self Service Program है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति Online Campaign चला सकता है। इस Service ने उस समय हजारों व्यापर फर्म्स को बहुत फायदा पहुँचाया था।

16.  GMAIL का Idea राजन सेठ ने दिया था जब वो Google में Interview देने के लिए गए थे। गूगल के द्वारा जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांचने के लिए इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इस्तेमाल किया गया था। फिर 2004 में अप्रैल फूल यानी एक अप्रैल के दिन गूगल ने Gmail को शुरू किया। सबसे ज्यादा Storage, तेजी से Mail सेंड करने की क्षमता ने लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बना दिया। Starting में Gmail account बनाने के लिए इसका आमंत्रण होना बहुत जरुरी होता था. बाद में popular होने के बाद यह सबके लिए free कर दिया गया। 

17. 2004 में ही गूगल ने Digital mapping company कीहोल का  भी अधिग्रहण कर लिया और 2005 में Google map and Google earth जैसी New applications launch की। इनमें  ऐसे Features हैं जो कि पलभर में पूरी दुनिया को नापकर इसकी जानकारी आपके सामने रख दे और अब तो इसकी पहुँच चाँद तक है।

18. 2005 में गूगल ने Android को खरीद लिया। एंड्रॉइड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज स्मार्टफोन के करीब 80 फीसदी बाजार पर इसी का कब्जा है, यानी हर पांच में से चार स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं। हर दिन 15 लाख से भी ज्यादा लोग नया एंड्रॉएड डिवाइस खरीदते हैं। 

19. 2006 में गूगल ने ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट YouTube खरीद ली।  YouTube पर हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload किए जाते हैं। वहीं दुनिया भर के लाखों channels पर आने वाले programs इस पर upload होते हैं, इस तरह से YouTube  ने दुनिया को और पास लाकर खड़ा कर दिया। गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है|

20. दुनिया की सबसे महत्त्वपूर्ण कंपनी की Website के code में 23 मार्कअप  Errors हैं।

21. मुफ्त में होती है गूगल की कमाई
Users जिन services को free समझते हैं, गूगल को उन्हीं के बल पर कहीं और से कमाई होती है।कई कंपनियां यूजर्स के बारे में जानकारियां गूगल से खरीदती हैं या उसे अपने विज्ञापनों के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल चंद सेंट से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूलता है।

22. गूगल का अर्थ (Meaning of Google)
ऐसी मान्यता है- एक के पीछे 100 शून्य लगा दिए जाएं तो बनती है एक अनूठी संख्या ‘गोगोल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे एक 9 साल के बच्चे ने गढ़ा था। इसी शब्द के अपभ्रंश से बना है शब्द ‘गूगल’, जिसके बारे में कहा जाता है कि आज अगर वह न हो, तो दुनिया खाली-खाली सी लगेगी।



ये भी पढ़ें :-

फेसबुक के बारे में 50 रोचक तथ्य


Receive AchchiDuniya's new articles by email.


Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Apni email id dal kar subscribe par click karne ke baad aapko ek email aayega usme ek link hogi, uspar click Karke confirm jarur kare.


Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें