सोमवार, 26 सितंबर 2016

व्हाइट हाउस से जुड़े 25 रोचक तथ्य | White House in Hindi

Amazing Facts about White House in Hindi – व्हाइट हाउस के बारे में रोचक तथ्य



1. व्हाइट हाउस का डिजाइन आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने तैयार किया था। और इसकी आधारशिला 13 अक्टूबर, 1792 को रखी गई थी। इसे बनकर तैयार होने में 1792 से 1800 तक 8 साल का वक्त लगा था।

2. अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने 1971 में व्हाइट हाउस के लिए जगह का चुनाव किया था

3. White house (अमेरिकी राष्ट्रपति भवन) में कुल 132 कमरे हैं। इसके अलावा 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट भी शामिल हैं।

4. White House एक छह मंजिला इमारत है, जिसमें दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर पर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास है।

5. व्हाइट हाउस में एक टेनिस कोर्ट, एक जॉगिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल, मूवी थियेटर, बिलियर्ड रूम भी मौजूद है।

6. जब 1994 में व्हाइट हाउस को दोबारा रंग किया गया था तो 570 गैलन रंग लगा था जिसकी कीमत $283,000 से ज्यादा थी।


7. वाइट हाउस सफेद बलुआ पत्थर से जॉर्जियन शैली में बना है। जॉन ऐडम्स के कार्यकाल से ही यह अमेरिकन राष्ट्रपति का सरकारी आवास है।

8. व्हाइट हाउस के आस-पास इतनी हरियाली है कि हम यहाँ के वातावरण को 100 % Pollution फ्री कह सकते हैं।

9. इसमें स्टेट डाइनिंग रूम, रेड रूम, ग्रीन रूम, ईस्ट रूम और साउथ पोर्टिको समेत कई मुख्य जगहें हैं

10. व्हाइट हाउस की देखभाल करने के लिए बहुत सारे कर्मचारी काम करते हैं इनमे से 96 कर्मचारी फुल टाइम काम करते हैं और 250 कर्मचारी पार्ट टाइम काम करते हैं।


12. व्हाइट हाउस वास्तव में 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना हुआ है। इसकी जमीन से ऊंचाई 70 फीट है, जबकि चौड़ाई 170 फीट और गहराई 85 फीट है यह 18 एकड़ जमीन पर स्थित है।

13.  व्हाइट हाउस के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में हर हफ्ते 65,000 चिट्ठियां आती हैं. वहीं, प्रतिदिन 2,500-3,500 फोन कॉल्स, 1,000 फैक्स और 1,00,000 EMAIL आते हैं।

14. व्हाइट हाउस देखने के लिए भले ही कोई चार्ज नहीं लगता हो, लेकिन इसके लिए आपको “छह महीने” पहले ही आवेदन करना होता है।

15. White house की दो जुड़वां इमारतें भी हैं। एक फ्रांस और दूसरी आयरलैंड में स्थित है। फ्रांस में बनी इमारत पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, जबकि आयरलैंड यह इमारत में बतौर आयरिश संसद मौजूद है।

16. व्हाइट हाउस में अब तक दो जोड़ों की शादीयाँ भी हो चुकी हैं।

17. ग्रोवर क्लीवलैंड ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अपनी शादी व्हाइट हाउस में की थी। उनकी शादी 2 जून 1886 को फ्रांसिस फोल्सोम के साथ हुई थी।
18. राष्ट्रपति को भी व्हाइट हाउस में रहने का खर्चा देना होता है इसमें राष्ट्रपति और उसकी फैमिली का भोजन, ड्राई क्लीनिंग, टूथपेस्ट आदि भी शामिल होता है। हर महीने के आखिर में राष्ट्रपति को इसका बिल मिलता है।

19. अब्राहम लिंकन और कैनेडी दो ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी पत्नियों ने व्हाइट हाउस प्रवास के दौरान अपना एक-एक बच्चा खो दिया था।


20. White house में पांच फुलटाइम शेफ काम करते हैं। भवन के अंदर 140 मेहमानों के एक साथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है।

  
21. जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के एक मात्र ऐसे राष्ट्रपति है जो कभी व्हाइट हाउस में नहीं रहे।

23. 1901 में थियोडोर रूजवेल्ट ने व्हाइट हाउस के आधिकारिक नाम की घोषणा की थी। इससे पहले इसे कार्यकारी हवेली कहा जाता था। इसको प्रेसिडेंट पैलेस, राष्ट्रपति भवन कहा जाता है।

24. जब अमेरिकी सेना ने कनाडा की संसद को आग लगा दी थी तो इसके बदले में 1814 में ब्रिटिश आर्मी ने व्हाइट हाउस हाउस को जला दिया था।

25. पांच ऐसे राष्ट्रपति जिनके बच्चों की मौत व्हाइट हाउस में हुई:

  1. जॉन एडम्स का बेटा: चार्ल्स एडम्स -30 नवंबर , 1800.
  2. थॉमस जेफरसन की बेटी: मैरी (पोली) जेफरसन एप्प्स -  अप्रैल 17, 1804.
  3. अब्राहम लिंकन का बेटा: विलियम वालेस लिंकन - 20 फरवरी, 1862.
  4. कैल्विन कूलिज का बेटा: केल्विन कूलिज, जूनियर 7 जुलाई ,1924.
  5. जॉन एफ कैनेडी का बेटा: पैट्रिक कैनेडी बौवियर - 9 अगस्त, 1963.


Receive AchchiDuniya's new articles by email.



Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Apni email id dal kar subscribe par click karne ke baad aapko ek email aayega usme ek link hogi, uspar click Karke confirm jarur kare.


Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें