मंगलवार, 4 अक्तूबर 2016

बस चंद सैकेंड और दुश्मन तबाह, ये है भारत की ताकत

भारत की मिसाइल ताकत | Indian Missile Power


पृथ्‍वी, अग्न‍ि, आकाश, आदि मिसाइलों को आप बाखूबी जानते होंगे क्योंकि  इनके बारे में तो आप बचपन से ही पढ़ते व सुनते आ रहें हैं लेकिन क्या आपको भारत की अन्‍य मिसाइलों के बारे में मालूम है, जिनसे पड़ोसी मुल्कों समेत कई दुश्मन डरते हैं। नहीं ना, तो आज आपको पता चल जायेगा कि मिसाइलों के मामले में भारत कितना आगे है।
सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि भारत में डीआरडीओ ही मिसाइलें बनाता है। अब तक बनाई गईं मिसाइलों में कई मिसाइलें ऐसी भी हैं, जिनकी टेक्नोलॉजी एवं उपकरण विदेशों से खरीदे गये हैं।
डीआरडीओ के द्वारा निर्मित की गई सभी मिसाइलें भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना को समर्पित कर दी गई हैं। चलिये अब बात करते हैं भारत को शक्तिशाली बनाने वाली कुछ मिसाइलों की। जिन्हें देखकर बड़े-बड़े देशों के होश उड़ जाते हैं :-




पृथ्‍वी मिसाइल


यह एक ऐसी मिसाइल है, जिसका इस्‍तेमाल भारतीय सेना (Indian Army) की तीनों इकाईयों- थल, वायु और नौसेना में किया जाता है।  इन तीनों इकाइयों के लिये पृथ्‍वी मिसाइल के अलग-अलग वर्जन बनाये गये हैं।

पृथ्‍वी 1: यह मिसाइल खासतौर से थल सेना के लिये बनायी गई है, जिसकी रेंज 150 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल अपने साथ 1000 किलो बारूद ले जाने की क्षमता रखती है। इसकी Launching जमीन से की जाती है मतलब इसे जमीन से दागा जाता है।

पृथ्‍वी 2: यह मिसाइल विशेष रूप से वायुसेना के लिये बनायी गई है। इसकी मिसाइल की मारक क्षमता 250 किलोमीटर तक होती है और 500 किलो बारूद भरा जा सकता है। इसे मिसाइल को फाइटर प्‍लेन से दागा जाता है।

पृथ्‍वी 3: इसे नौसेना के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। किसी भी लड़ाकू जहाज से इस मिसाइल का प्रक्षेपण किया जा सकता है। इसकी रेंज 600 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल अपने साथ 1000 किलो बारूद ले जाने की क्षमता रखती है।


 

अग्नि मिसाइल


अग्नि-1: इस मिसाइल एसएलवी-3 बूस्‍टर का प्रयोग किया जाता है इसकी रेंज 700 किलोमीटर की होती है। इसमें लिक्विड फ्यूल भरा जाता है। 28 मार्च 2010 में इसका पहला परीक्षण हुआ था। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल 1000 किलो बारूद ले जाने की क्षमता रखती  है। यह जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है।

अग्नि 2: परमाणु क्षमता वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है। यह अपने साथ 1000 किलो बारूद ले जाने में सक्षम है, साथ ही यह मिसाइल आधुनिक नेविगेशन सिस्टम पर भी आधारित है।

अग्नि 3: जुलाई 2006 में भारत ने अग्नि 3 का सफल परीक्षण किया था। इसकी मारक क्षमता 3500 किलोमीटर तक है। इसमें 1500 किलो बारूद ले जाने की क्षमता है।

अग्नि 4: 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखने वाली इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्‍तान व आधे से ज्‍यादा चीन भी आ सकता है। इसका परीक्षण 2011 में किया गया था। यह भी परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है।

अग्नि 5: अप्रैल 2012 को अग्नि 5 का परीक्षण किया गया, इसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। इसकी जद में पूरा चीन आ जाता है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर तक  है, जिसे 7000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 1000 किलो बारूद ले जाने की भी क्षमता है।


 

धनुष मिसाइल


यह मिसाइल असल में पृथ्‍वी 3 से बनी है, जो कि खास तौर से नौसेना में इस्‍तेमाल की जाती है। इसकी रेंज 250 से 350 किलोमीटर तक है। इस मिसाइल का निर्माण डीआरडीओ में साल 2000 में किया गया था। इसे पहली बार आईएनएस सुभद्रा से छोड़ा गया था।


 

शौर्य मिसाइल


कम दूरी तक मार करने वाली यह मिसाइल भारतीय थल सेना के लिये बनाई गई। यह 1000 किलोग्राम तक परमाणु सामग्री (बारूद) ले जा सकती है। इस मिसाइल की रेंज 600 किलोमीटर तक की है।


 

सागरिका मिसाइल


सागरिका का मतलब ही होता है समुद्र से पैदा होने वाली। अब इस मिसाइल के नाम से ही आप लोग समझ गये होंगे कि यह नौसेना के लिये है। इस मिसाइल का प्रक्षेपण ( लॉन्चिंग )  सीधे पंडुब्‍बी से किया जाता है। इसकी लंबाई 8.5 मीटर की है और यह अपने साथ 500 किलो बारूद ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल का निर्माण 1991 में शुरू हुआ था और यह 2001 में तैयार हो गई। इसके बाद यह मिसाइल नौसेना को दे दी गई। इस मिसाइल की रेंज 750 किलोमीटर तक है।



मोक्षित मिसाइल


इस मिसाइल की तकनीक (Technology) रूस से इंपोर्ट की गई है। इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर तक है, इसका इस्‍तेमाल सिर्फ नौसेना में किया जा सकता है।



ब्रह्मोस मिसाइल


यह एक सुपर सोनिक मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने रूस के एनपीओ के साथ मिलकर बनाया गया है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर तक है। यह 300 किलोग्राम बारूद ले जाने में सक्षम है। इसे थल सेना और नौसेना के लिये बनाया गया है। इसकी गति 2.5 से 2.8 मैक स्‍पीड है। यह दुनिया की सबसे तेज़ गति से चलने वाली क्रूज़ मिसाइल है। भारत 2011 तक 110 ब्रह्मोस मिसाइलें तैयार कर चुका था और अब तो यह संख्या बहुत ज्यादा हो गयी होगी।
 

 

आकाश मिसाइल


यह मिसाइल 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर 30 किलोमीटर की दूरी पर उड़ते हुए लड़ाकू विमान को भी  निशाना बना कर भेद सकती है। इस में परमाणु सामग्री भी भरी जा सकती है। यह मिसाइल एक बार में कई Targets पर निशाना साध सकती है।
 

 

प्रहार मिसाइल


यह भारत की कम रेंज वाली एक शक्तिशाली मिसाइल है। जिसकी रेंज 150 किलोमीटर तक की है। यह खासतौर से थल सेना और वायुसेना के लिये बनायी गई है। यह मिसाइल मात्र 250 सेकेंड में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है।

 

नाग मिसाइल


यह एक 42 किलो वजनी मिसाइल है। इसे टैंक भेदी मिसाइल भी कहते हैं। इस मिसाइल के अंदर सभी मौसमों में फायर (Fire) करने की क्षमता है।



ये भी पढें :-

Amazing Facts about Indian Currency in Hindi


Note :- हमारे इस Article में दी गयी सभी जानकारियाँ विभिन्न जगहों व स्रोतों से जुटाई गयी हैं इसलिए इसमें कहीं थोड़ी बहुत त्रुटियाँ (Mistakes) भी हो सकती है अगर आपको कहीं कोई गलती नजर आये तो Plz हमें Comment के माध्यम से इस बारे में जरूर अवगत कराइयेगा जिससे हम अपनी गलती सुधार सकें।


अगर आपको हमारा यह Article पसंद आया हो तो plz इसे Facebook और Twitter के जरिये अपने Friends के साथ जरूर Share कीजिये जिससे वो भी इस Article का फायदा उठा सकें और Plz नीचे Comment करके हमें यह जरूर बताइयेगा कि आपको हमारा यह Article कैसा लगा।


Receive AchchiDuniya's new articles by email.



Blog Post By Email

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आज ही हमारे Blog को Subscribe करें और हमारे इस ब्लॉग की हर एक नयी पोस्ट की सुचना अपनी ईमेल पर पाये। यह बिलकुल फ्री है।

Apni email id dal kar subscribe par click karne ke baad aapko ek email aayega usme ek link hogi, uspar click Karke confirm jarur kare.


Enter your email address to subscribe to Achchi Duniya's blog and receive their new articles by email.




Enter your email address:

3 टिप्‍पणियां:

  1. शानदार पोस्ट …. sundar prastuti … Thanks for sharing this!! 🙂 🙂

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक लेख की प्रस्‍तुति। पूरा लेख आपने बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखा है। मुझे बेहद पसंद आया। हमारा देश मिसाइल टैक्‍नोलाजी में काफी विकास कर चुका है, जोकि सुरक्षा के लिहाज से अच्‍छी बात है।

    जवाब देंहटाएं